Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Night Curfew In UP: ओमिक्रॉन पर योगी सरकार का बड़ा फैसला-लगाया नाइट कर्फ्यू, शादी समारोह में 200 लोग होंगे शामिल

Night Curfew In UP: ओमिक्रॉन पर योगी सरकार का बड़ा फैसला-लगाया नाइट कर्फ्यू, शादी समारोह में 200 लोग होंगे शामिल
Night Curfew In UP: देश के विभिन्न राज्यों में कोविड और ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच यूपी में शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है. यूपी की योगी सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए यह आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक पूरे प्रदेश में 25 दिसंबर से कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाएगा. हर दिन रात के 11 बजे से सुबह 05:00 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा. इस दौरान शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों को ही समारोह में शामिल होने की अनुमति होगी. वहीं इस कार्यक्रम की सूचना आयोजनकर्ता को स्थानीय प्रशासन को देना अनिवार्य होगा.शुक्रवार को सीएम योगी ने बैठक के बाद ये घोषणा की, जिसमें उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कल से हर रात नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा. हर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. ऐसे में लोगों को अब क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न घर में ही मनाना होगा. बता दें कि इसके पहले मध्य प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा की जा चुकी है.

koo Appपर योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से अपील की है-कल से प्रतिदिन हर रात नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा. कोवड गाइडलाइंस का पालन करें, मास्क जरूर लगाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *