Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

24 को प्रयागराज आएंगे गृहमंत्री अमित शाह

24 को प्रयागराज आएंगे गृहमंत्री अमित शाह
प्रयागराज। गृह मंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को प्रयागराज में जनविश्वास यात्रा में शामिल होंगे लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। गाजीपुर से निकली जनविश्वास यात्रा गुरुवार शाम प्रयागराज पहुंच रही है। पहले यमुनापार की सभी चारों विधानसभाओं में जाएगी और उसके बाद शहर की तीन व गंगापार की पांचों विधानसभा में भ्रमण का कार्यक्रम है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बुधवार को मीडिया को बताया कि अमित शाह प्रयागराज शहर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अभी स्थान और समय तय नहीं है। 19 दिसंबर को गाजीपुर से शुरू हुइ यात्रा प्रयागराज के बाद कौशाम्बी और प्रतापगढ़ से होते हुए तीन जनवरी को अमेठी में समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *