Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मैनपुरी में समाजवादी विजय यात्रा: गढ़ में गरजे अखिलेश यादव, बेकाबू भीड़ ने तोड़ी बैरिकेडिंग,

मैनपुरी में समाजवादी विजय यात्रा: गढ़ में गरजे अखिलेश यादव, बेकाबू भीड़ ने तोड़ी बैरिकेडिंग,

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे ही समाजवादी विजय यात्रा के साथ शहर के क्रिश्चियन मैदान पहुंचे। उत्साहित सपाई बेकाबू हो गए और बैरिकेडिंग तोड़ दी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्य मंच के पास बने छोटे मंच पर चढ़ गए, इससे मंच भी टूट गया। भीड़ में भी कई कार्यकर्ता दब गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया। समाजवादी विजय यात्रा के दौरान क्रिश्चियन मैदान में मंच सजा हुआ था। जैसे ही मंच से घोषणा हुई कि अखिलेश यादव वहां पहुंच चुके हैं, तो भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने मंच के सामने सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर बनाए गए घेरे की बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसबीच कई कार्यकर्ता जमीन पर गिरकर भीड़ में दब गए। उन्हें पुलिस ने मशक्कत के बाद उठाया। इस बीच कई कार्यकर्ता मुख्य मंच के पास बनाए गए छोटे मंच पर चढ़ गए। इससे मंच टूट गया और कार्यकर्ता भी गिर पड़े। कई संगठनों के पदाधिकारी बैनरों के साथ अखिलेश से मिलने पहुंचे
राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब क्रिश्चियन मैदान में पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए कई संगठनों के पदाधिकारी अपने बैनरों के साथ मौजूद रहे। शिक्षामित्र, अटेवा, वित्तविहीन शिक्षक, बीएड टीईटी-2011 बैच के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सपा नेताओं के माध्यम से पहुंचाए।कई संगठनों के पदाधिकारी बैनरों के साथ अखिलेश से मिलने पहुंचे
राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब क्रिश्चियन मैदान में पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए कई संगठनों के पदाधिकारी अपने बैनरों के साथ मौजूद रहे। शिक्षामित्र, अटेवा, वित्तविहीन शिक्षक, बीएड टीईटी-2011 बैच के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सपा नेताओं के माध्यम से पहुंचाए।तीन महीने के अंदर होगी जातीय जनगणना
सपा मुखिया अखिलेश ने मंगलवार को क्रिश्चियन मैदान पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब जातीय जनगणना चाहते हैं। सपा की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना कराकर सबको आबादी के अनुसार हक दिलाएंगे। सपा की नीतियों का हर वर्ग समर्थन कर रहा है। इसलिए हर वर्ग के लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं।प्रदेश में बदलाव चाहता है समाज का हर वर्ग
समाजवादी पार्टी की आठवें चरण की विजय यात्रा से पूर्व क्रिश्चियन मैदान में जुटे सपा कार्यकर्ताओं को स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप ने कहा कि समाज का हर वर्ग प्रदेश में बदलाव चाहता है। कहा कि सपा मुखिया समाज के हर वर्ग का उत्थान करना चाहते हैं। भाजपा केवल पूंजीपतियों के हित के लिए काम करती है। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव और किसान की सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक सदर राजू यादव ने कहा सपा शासन में कराए गए विकास कार्यों का ही मुख्यमंत्री लोकार्पण कर रहे हैं।विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि प्रदेश में ही नहीं जिले में भी सपा की सरकार बनेगी। विधायक करहल सोबरन सिंह यादव ने कहा कि भाजपा पूरी तरह किसान विरोधी जुमलेबाज पार्टी है। एमएलसी अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता नहीं है। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि किसानों की खाद, बीज, बिजली, पानी की समस्या सपा सरकार ही दूर कर सकती है। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि कार्यकर्ता 2022 में सपा की सरकार बनवाने को बेताब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *