जीएसटी बढ़ाने के विरोध में कारोबारियों का प्रदर्शन
कपड़ों और फुटवियर पर जीएसटी बढ़ाए जाने की तैयारी का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को पहुंचे कारोबारी नेताओं ने नारेबाजी कर जीएसटी बढ़ाने जाने को लेकर विरोध जताया। कहा, इससे व्यापारी और आम जनता दोनों को महंगाई की मार झेलती पड़ेगी।
व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता और प्रदेश सचिव विजय गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि कपड़े, जूते-चप्पल पर एक जनवरी से जीएसटी बढ़ाया जाना है। ईंट पर भी जीएसटी बढ़ाने की तैयारी है। यह व्यापारियों पर मार होगी। विजय गुप्ता ने कहा कि नोटबंदी और फिर लॉकडाउन से यूं ही कारोबारी बर्बाद हुआ है। इसी में और जीएसटी की मार बोझ की तरह है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी ने कहा कि इससे कपड़े, कंबल, पर्दे, रस्सी, तिरपाल, शामियाना, जूते, चप्पल, ईंट आदि महंगे हो जाएंगे। जिलाधिकारी के न मिलने पर कारोबारियों ने ज्ञापन प्रशासिक अधिकारी एमएस सिद्दीकी को सौंपा। प्रदर्शन में अशोक गुप्ता, लालजी यादव, यूसुफ अंसारी, गणेश साहू, सावित्री सिंह, कलावती गुप्ता, रोशन अंसारी, तरवेज अंसारी, अश्वनी जायसवाल, अब्दुल मन्नान, मनोज गुप्ता, योगेंद्र विश्वकर्मा, प्रसाद विश्वकर्मा, निसार अहमद, विकास केसरवानी आदि मौजूद रहे











Leave a Reply