मायावती ने तय किए प्रत्याशी, बसपा प्रत्याशियों की लिस्ट
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जातीय समीकरणों को साधते हुए पार्टी अब प्रत्याशियों को चुनावी दंगल में उतारने को जुट गई है। सरधना विधानसभा से संजीव धामा के नाम की घोषणा पार्टी ने बीते दिनों कर दी थी। सुरक्षित विधानसभा सीट हस्तिनापुर से संजीव जाटव का नाम फाइनल माना जा रहा है। शुक्रवार को मवाना में होने वाली रैली में पश्चिमी उप्र प्रभारी इसकी घोषणा कर सकते हैं।
मिशन 2022 के तहत सभी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस कड़ी में बसपा ने जाट बिरादरी के संजीव धामा को सरधना से प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता रहे हाजी याकूब कुरैशी फिलहाल चुनाव न लड़ने का मन ऐलान कर चुके हैं। काफी पहले से उन्होंने मेरठ दक्षिण से बेटे हाफिज इमरान को आगे कर दिया था। संगठन के विभिन्न बैठकों में वह लगातार शिरकत करते रहे। इस सीट से उनका नाम तय माना जा रहा है। उधर, मवाना में शुक्रवार को बसपा की रैली है। गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालक संजीव जाटव को यहां से पार्टी का चेहरा माना जा रहा है। संजीव के पूरे क्षेत्र में उनके होर्डिंग और बैनर लग गए हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन रैली में उनके नाम की घोषणा कर सकते हैं।












Leave a Reply