Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

18 दिसंबर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – मार्गशीर्ष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – चतुर्दशी प्रातः – 06:53 मि. तक उपरांत पूर्णिमा।
नक्षत्र – रोहिणी दिन – 01:41 मि. तक उपरांत मृगशिरा।
योग – साध्य दिन – 09:55 मि. तक उपरांत शुभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की प्रातः – 06:53 मि. से रात्रि – 07:58 मि. तक।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – मूल।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 0 9:00 मि. से 10:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि.।
व्रत – पूर्णिमा,दत्तात्रेय जयंती।
पर्व – दत्तात्रेय जयंती।

आज विषेश- व्रत की पूर्णिमा,प्रदोषकाल में श्री दत्तात्रेय जी की जयंती,सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग दिन – 01:41 मि. तक।

कल- स्नान दान की पूर्णिमा,नगर परिक्रमा।

मेष राशि – आज का दिन कुल मिलकर अच्छा बीतेगा। हालांकि शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। यात्रा से सावधान रहें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

वृष राशि – आज आप किसी भी कार्य को अच्छे से संपादित कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों के प्रति अच्छा व्यवहार रहेगा। पिता से आर्थिक लाभ का संकेत हैं। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि – लाभ की दृष्टि से आज का दिन खास है। परिवार में भाई-बहनों के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। मन चंचल रहेगा जिस कारण विचार बदलते रहेंगे। शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क राशि – किसी कार्य को पूरा न कर पाने के कारण मन में ग्लानि का भाव रहेगा। आँखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी बहस हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि – आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सरकारी काम से लाभ होगा। पेट से संबंधित समस्या से परेशानी हो सकती है। उतावलेपन के कारण व्यवहार में परिवर्तन होगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि – शारीरिक और मानसिक तौर पर कुछ परेशानी रहेगी। कचहरी के काम से सावधान रहें। अचानक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। ध्यान रखें गुस्से के कारण कोई आवश्यक काम बिगड़ सकता है।

तुला राशि – आज का दिन शुभफलदायक साबित होगा। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने के कारण मन खुश रहेगा। अविवाहित जातकों को शादी का योग है। व्यापार में आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि – घर में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आय का नया स्रोत बनेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि – सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता महसूस होगी।मन बेचैन रहने से कार्य में मन नहीं लगेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। घरेलू कार्यों को लेकर चिंता रहेगी।

मकर राशि – नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना लाभकारी साबित होगा। अचानक यात्रा से लाभ का योग है। भागीदारी वाले कार्य में सहयोगी से संबंध खराब हो सकते हैं।

कुंभ राशि – आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर नए साथी बनेंगे। वाहन सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा।

मीन राशि – परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पहले से जो बीमार हैं उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *