आज का पंचांग एवं राशिफल
17 दिसंबर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – मार्गशीर्ष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – चतुर्दशी पूरे दिन रात।
नक्षत्र – कृतिका दिन – 11:07 मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – सिद्ध दिन – 09:27 मि. तक उपरांत साध्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – मूल।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 10 :30 मि. से 12:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विषेश- कपर्दीश्वर दर्शन,पिशाचत्व से मुक्ति के लिए काशी पिशाच मोचन में श्राद्ध एवं तर्पण और पार्वण श्राद्ध,काशी पिशाच मोचन यात्रा एवं दर्शन,काशी परिक्रमा,सौर पौष मास आरंभ।
कल- व्रत की पूर्णिमा,प्रदोषकाल में श्री दत्तात्रेय जी की जयंती, सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग दिन – 01:41 मि. तक।
मेष राशि – आज दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से रुका अधूरा काम आज पूरा होगा।मित्रों और परिवारजनों के साथ यात्रा का योग है।सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा एवं लाभ संभव है।
वृष राशि – आज अपने स्वभाव एवं वाणी में संयम रखें।शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता मन व्यग्र रहेगा।वैवाहिक जीवन सुखमय होगा एवं परिवारीजन खुश रहेंगे।खर्च की अधिकता रहेगी।
मिथुन राशि – आज व्यापार, व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा।मित्रों,सगे सम्बंधियो से भी लाभ संभव है। जीवनसाथी को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। शाम होने तक सेहत में सुधार होगा।
कर्क राशि – आज कार्य क्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।सामाजिक कार्यों में योगदान रहेगा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह राशि – आज का दिन मिला जुला फल देगा।शारीरिकरूप से अस्वस्थ रहते हुए भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।अचानक आए अनावश्यक खर्च से आपके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।
कन्या राशि – आज आर्थिक स्थिति के लिए आप चिंतित रहेंगे।शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। श्रेष्ठ जनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।किसी भी काम में अतिउत्साहित न हों।
तुला राशि – आज परिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे।लाभ संभव है।
वृश्चिक राशि – आज का दिन सुखमय शांति के साथ बीतेगा। भाईयों के साथ सम्बंधों में सुधार होगा एवं उनका साथ भी मिलेगा। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी।लाभ संभव है।
धनु राशि – आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। आज आपके कष्ट दूर होंगे।
मकर राशि – आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे।आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे।
कुम्भ राशि – आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा।मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं अतः सावधान रहें।
मीन राशि – आज धन लाभ का योग है।अधिकारी प्रसन्न रहेंगे एवं पारिवारिक जीवन भी सुखद अहसास दिलायेगा।अपने व्यवहार से सबको प्रसन्न रखेंगे परन्तु नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply