Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

Mahant sri Ravindra Puri-Akhada Parishad प्रयागराज में हुआ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री रविन्द्र पुरी जी का भव्य स्वागत

20211214 174348244 scaled

Mahant sri Ravindra Puri-Akhada Parishad प्रयागराज में हुआ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री रविन्द्र पुरी जी का भव्य स्वागत

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री रवीन्द्र पुरी जी का प्रयागराज में हुआ भव्य स्वागत
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री रवींद्र पुरी जी महाराज

संकटमोचन भगवान श्री हनुमान जी मन्दिर दारागंज के पवित्र प्रांगण में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त श्री रविन्द्र पुरी जी का “मानस गीता सत्संग मण्डल एवं नारायण सेवा संस्थान के द्वारा भव्य अभिनन्दन किया गया। काशी मे भगवान श्री काशी विश्वनाथ के दिव्य काॅरिडोर के माननीय प्रधानमन्त्री जी द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम मे सम्मिलित होने के उपरान्त आज प्रथम बार अध्यक्ष जी के प्रयाग आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। महन्त श्री यमुना पुरी जी, श्री शाँडिल्य जीतेन्द्र त्रिपाठी, एवं उपस्थित अन्य सन्तजन का भी पुष्पहार एवं अंगवस्त्रम से अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम मे अवधेश गुप्त, गणेश केशरवानी, मधु चकहा, शैलेन्द्र अवस्थी, सतीश कुमार गुप्त, राजेश निषाद, अभिषेक दुबे, सुधीर द्विवेदी, सत्य प्रकाश मिश्र,सुभाष वैश्य, भूपेन्द्र गिरी आदि ने पुष्पहार से अभिनन्दन किया। आचार्यगण ने अध्यक्ष जी से संकटमोचन भगवान की पूजा अर्चना करायी एवं श्री बच्चा गौर ने माँ गंगा की आरती करायी। कार्यक्रम का संचालन श्री फूलचन्द्र दुबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *