Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराजःकंटेनर की टक्कर से बोलेरो चालक की मौत, आधा दर्जन घायल

प्रयागराजःकंटेनर की टक्कर से बोलेरो चालक की मौत, आधा दर्जन घायल

फाफामऊ के थरवई क्षेत्र के रामनगर बाजार में शनिवार देर रात कंटेनर की टक्कर से बोलेरो के चालक की मौत हो गई। इस हादसे में बोलेरो पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। बोलेरो सवार लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर वापस जा रहे थे।
फूलपुर क्षेत्र के लिलहट ग्राम सभा के मजरा दरियापुर निवासी सुभाष पटेल की बेटे की बारात थरवई के मजगिवां गांव के अमर सिंह पटेल उर्फ बड़े लाल के यहां शनिवार को आई थी। द्वार पूजा के बाद बारातियों ने खाना पीना खाया। रात में 12 बजे बोलेरो चालक अमर पटेल बारातियों को बैठाकर घर के लिए निकला। थोड़ी दूर पर ही रामनगर में तेज रफ्तार कंटेनर ने बोलेरो को सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बोलेरो से बाहर निकालना शुरू किया। इस बीच सूचना मिलने पर थरवई थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, एसआई चंदन सरोज, एसआई बृजेश यादव मौके पर पहुंच गए। हादसे में घायल बोलेरो चालक फूलपुर के लिलहट गांव निवासी अमर पटेल (36), जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर निवासी अर्पिता (19), व मनीषा पटेल (24), थरवई के रामनगर की सरिता (32), उतरांव के बलीपुर की कंचन पटेल (34) और अंशू पटेल (22) फूलपुर के दरियापुर निवासी राजेश कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान लिलहट निवासी बोलेरो चालक अमर पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई। अमर पटेल दो भाई में बड़ा था। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी रीता देवी और परिजनों का रो रोकर बेहाल हैं। परिजन लाश लेकर थरवई थाने पहुंचे पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *