सनातन धर्म की रक्षा वैदिक कर्म की जागरूकता के लिए लिया गया संकल्प
बादशाहपुर – पुरऊपुर छनेहता ग्राम में मां भगवती वैदिक शिक्षण शोध जनसेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सनातन धर्म की रक्षा एवं वैदिक कर्म की जागरूकता अभियान के तहत संस्था के महामंत्री आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” जी के अध्यक्षता में बैठक हुई तथा सनातन धर्म की रक्षा का तथा प्राचीन काल में जो वेद में कर्म बताये गये हैं ऐसे वैदिक कर्मानुष्ठान का पालन करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर संस्था के मंत्री पं. आलोक द्विवेदी,पं.उपेन्द्र नाथ तिवारी,पं.प्रवेश देव मिश्र (छोटू),प.योगेन्द्र मिश्र (सुयोग),पं.नीरज पांडेय,पं.दुर्गेश तिवारी,पं.कृष्णलाल तिवारी,पं.रोहित उपाध्याय,पं.दिलीप पांडेय,पं.हरि प्रसाद पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।












Leave a Reply