लखनऊ में किसान महापंचायत जारी, नकली और बनावटी हैं सरकार के सुधार बोले राकेश टिकैत
Kisan Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थोड़ी देर में किसान महापंचायत बैठक शुरू हो गई है। इस बैटक में राकेश टिकैत समेत कई नेता शामिल होंगे।
टिकैत ने कहा एमएसपी है बड़ा सवाल
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अभी कोई भी ऐलान नहीं हुआ है। एमएसपी एक बड़ा सवाल है।एमएसपी पर खरीदारी को लेकर टिकैत ने कहा कि सरकार झूठ बोल रही है।उन्होंने कहा कि झूठ का कोई इलाज नहीं है।
750 किसानों की मृत्यु हुई, उनका ध्यान रखा जाए- टिकैत
लखनऊ में किसान महापंचायत के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए। MSP पर क़ानून बनाओ।750 किसानों की मृत्यु हुई, उनका ध्यान रखा जाए।दूध के लिए भी एक नीति आ रही है उसके भी हम ख़िलाफ़ है, बीज क़ानून भी है। इन सब पर बातचीत करना चाहते हैं।
किसानों की जायज मांगों का भी सामयिक समाधान जरूरी- मायावती
मायावती ने ट्वीट करके कहा है, ‘’पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा लगभग एक साल से आन्दोलित किसानों की तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग स्वीकारने के साथ-साथ उनकी कुछ अन्य जायज मांगों का भी सामयिक समाधान जरूरी ताकि वे संतुष्ट होकर अपने-अपने घरों में वापस लौट कर अपने कार्यों में पूरी तरह फिर से जुट सकें. साथ ही, कृषि कानूनों की वापसी की केन्द्र सरकार की खास घोषणा के प्रति किसानों में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है कि बीजपी के नेताओं की बयानबाजी पर लगाम लगे जो पीएम की घोषणा के बावजूद अपने भड़काऊ बयानों आदि से लोगों में संदेह पैदा करके माहौल को खराब कर रहे हैं।’’
थोड़ी देर में किसानों को संबोधित करेंगे टिकैत
राकेश टिकैत थोड़ी देर में लखनऊ में जारी किसान महापंचायत में पहुंचेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को सरकार को बातचीत के लिए चिट्ठी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि अभी आंदोलन खत्म नहीं होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार हमारी कई और मांगें पूरी करे।
किसान महापंचायत शुरू
किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए अलग-अलग जिलों के किसान लखनऊ के इकोगार्डंन (पुरानी जेल) बंगला बाजार पहुंच चुके हैं। यहां भारी संख्या में किसान पहुंच चुके हैं जबकि अभी भी किसानों का आना लगातार जारी है। रैली स्थल पर किसान पोस्टर, बैनर और झंडा लेकर यहां पहुंचे हैं।











Leave a Reply