सांसद खेल स्पर्धा के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन-
करछना।सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देकर उनके हुनर का विकास कर रही है जो बहुत सराहनीय है।इस तरह खिलाड़ियों के बीच एक नई जागृति पैदा होने के साथ-साथ प्रदेश और देश के लिए खेल जगत में नाम रोशन करने का अवसर प्राप्त होगा।यह बातें सांसद खेल स्पर्धा के तहत बृज मंगल सिंह इंटर कालेज के परिसर में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खण्ड विकास अधिकारी राम विलाश राय ने कही।सांसद प्रतिनिधि संत प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि इस स्पर्धा में खिलाडियों को निखारने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सोच नया रंग लाएगी और कई प्रतिभाएं आगे बढ़कर देश के लिए अपना प्रदर्शन करेगीं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ.भगवत पाण्डेय ने कहा कि पहली बार इस तरह की स्पर्धा कई स्तर पर आयोजित हो रही है।जिससे खेत जगत में भी संपूर्ण विकास की भाजपा की सोच सराहनीय है।उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों और खेल प्रेमियों के प्रति स्वागत आभार प्रकट किया।इसके पूर्व सरस्वती,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।मेजवान स्कूल और बसही की छात्राओं ने गीत नृत्य प्रस्तुत कर आयोजन में समां बांधी।स्पर्धा के दौरान कबड्डी की बालक और बालिका वर्ग की कुल एक दर्जन चयनित टीमों ने प्रतिभाग किया।बालिकाओं का फाइल मैच घटवा और करेहा की टीमों के बीच हुआ जिसमें 25-11 से घटवा ने बाजी मारी।बालक वर्ग का फाइनल मैच करछना और तेवरियां की टीमों के बीच हुआ जिसमें 25-6 से तेवरियां ने करछना को शिकस्त देते हुए मुकाबला जीता।विजेता खिलाडियों को मेड़ल शील्ड़ और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।खेल के निर्णायक मण्डल में कीर्ति प्रकाश मिश्र,ओम प्रकाश कुशवाहा, शिव बहादुर निषाद,लवकुश आदि मौजूद रहे।संचालन अशोक सिंह और विजयराज ने किया।इस मौके पर शोभनारायण द्विवेदी,पीयूष रंजन निषाद,पंकज शुक्ला, सुधाकर पाण्डेय,त्रिवेणी प्रसाद पाण्डेय,राजेश शुक्ला,जिला पं0सदस्य राजेश पटेल,मनीष तिवारी,संतोष मिश्रा,सहायक विकास अधिकारी पंचायत विवेक कुमार मिश्रा,प्रदीप पाण्डेय,अजय सिंह,ज्ञान सिंह पटेल,कमला शंकर तिवारी,भारत भूषण,विश्वेश ओझा,संजय यादव,अतुल तिवारी समेत भाजपा के पदाधिकारी,शिक्षक, बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे और खेल प्रेमी मौजूद रहे।




















Leave a Reply