Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज : इंदिरा मैराथन आज, सेना के जवानों पर टिकीं निगाहें, 500 से अधिक धावक बनेगे इसका हिस्सा

प्रयागराज : इंदिरा मैराथन आज, सेना के जवानों पर टिकीं निगाहें, 500 से अधिक धावक बनेगे इसका हिस्सा

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर शहर में 36वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन शुक्रवार को आंनद भवन से सुबह साढ़े छह बजे  खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी एथलीटों को हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ करेंगे। इंदिरा मैराथन में देश के अलग-अलग हिस्सों से भाग लेने के लिए एथलीटों का प्रयागराज में आगमन हो चुका हैं। 42.195 किलोमीटर की मैराथन में करीब पांच सौ से अधिक धावक-धाविकाएं सहभागिता करेंगे।इस बार के मैराथन में सेना के धावकों पर लोगों की निगाहें टिकी रहेंगी। बृहस्पतिवार शाम तक  सेना के 15 धावकों ने नामांकन फार्म प्राप्त किया है। वहीं पुरुष वर्ग में शाम तक चार सौ की संख्या पार नामंकन कराएं जा चुके थे जबकि महिला वर्ग में 40 की संख्या केपार नामंकन हो चुके थेमैराथन में कुछ धावक-धाविकाएं के नाम ऐसे भी हैं, जिन्होंने छह-छह बार इंदिरा मैराथन में अपने नाम का डंका बजाया है। पुरुष वर्ग में भैरो सिंह लोन और महिला वर्ग में ज्योति शंकर गतवे शामिल हैं। वहीं ओलंपिक क्वालीफायर वाराणसी केराहुल पाल और आर्मी पुणे के राहुल मैराथन में पूर्व चैपिंयन को चुनौती पेश कर सकते हैं।

ज्योति शंकर गतवे ने 2013 से लेकर 2019 तक लगातार इंदिरा मैराथन में प्रथम स्थान पर रही।  जबकि ज्योति सिंह ने गतवे को तीन सालों तक लगातार कड़ी टक्कर देती रही लेकिन उन्हे पराजित न कर सकी। लेकिन इस बार की मैराथन में उपविजेता रह चुकी रंजना, कुमारी श्यामली समेत कई महिला धावकों की भी तैयारी पूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *