आज का पंचांग एवं राशिफल
16 नवम्बर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – द्वादशी दिन – 09:20 मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – रेवती रात्रि – 08:55 मि. तक उपरांत अश्विनी।
योग – सिद्धि रात्रि – 03:59 मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – समाप्ति रात्रि – 09:55 मि. पर।
भद्रा – नहीं है।
मूल – रेवती एवं अश्विनी का है।
चंद्र राशि – मीन रात्रि – 09:55 मि. तक उपरांत मेष।
सूर्य राशि – तुला राशि रात्रि – 12:56 तक उपरांत वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – उतर में एवं पश्चिम में काल।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 03:00 मि. से 04:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:40 मि.।
सूर्यास्त – 05:28 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – गो वत्स द्वादशी।
आज विषेश – भौम प्रदोष ऋण मुक्ति के लिए उत्तम,गोवत्स द्वादशी, चातुर्मास व्रत समाप्ति, वृश्चिक राशि का सूर्य – रात्रि – 012:56 मि.से, हेमंत ऋतु प्रारंभ, पंचक समाप्ति रात्रि – 09:55 मि.पर,सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग रात्रि – 09:55 मि.बाद।
कल- वैकुंठ चतुर्दशी विश्वनाथ पूजा एवं शिव जी को तुलसी पत्र अर्पण,रात्रि में भगवान विष्णु का पूजन,सौर मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, काशी में मणिकर्णिका घाट पर स्नान।
मेष राशि – आज आपका दिन उत्तम है।आज आपके कई कार्य पूर्ण होंगे।आत्मविश्वास में कमी न होने दें।किसी पुराने मित्र से आज मुलाकात होगी।पैसे के लेन-देन में भी सावधानी बरतें।दूसरों की बातों न आयें इससे आप आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं।
वृष राशि – आज का दिन आपके लिए धन लाभ के योग लेकर आया है।आज वरिष्ठ जनों से सहायता मिलने से काम आसान होगा। कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है।किसी लुभावने में न पड़ें नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि – आज मन चंचल एवं उतावला रहेगा तथा मन में नकारात्मकता रहेगी इससे आपको सावधान रहना है।आज अपने कार्यों में गति लायें।वाहन से सावधान रहें चोट लगने की संभावना है।
कर्क राशि – आज व्यवहार में शालीनता रखें। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से आपको बचना चाहिए।पुराने किए हुए कार्यों में लाभ मिलने वाला है। आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि – आज कुछ विशिष्ट लोगों से भी आपकी मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके काम आने वाले हैं। आज बाहर का खाना पेट के विकारों का कारण बन सकता है।जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। पैसों के लेन-देन में भी आज आपको सावधानी बरतनी है।
कन्या राशि – आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। आप जिन चिंताओं से पिछले दिनों से घिरे हुए हैं उनमें आज कमी आएगी। संतान के प्रति भी चिंताएं कम होंगी। आज खुद से बातें करें और अपनी क्षमताओं को जानें आज आप समझौते के लिए भी तैयार रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि – आज सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी। लोग आपको आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज सोच समझ कर किया गया निवेश लाभ देने वाला है। आज आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है जो आप सोचेंगे उसके अनुरूप कार्य नहीं होंगे। आज कार्य तो पूर्ण होंगे।
वृश्चिक राशि – आज बिजनेस के क्षेत्र में दिन अच्छा है। आज कोई पुराना रुका हुआ कार्य भी पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रहे आज आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह नहीं टिकेगा। मन को थोड़ा एकाग्र करने की कोशिश करें। ध्यान रहे आज जीवन साथी के साथ बेवजह के तनाव हो सकते हैं।
धनु राशि – आज आपके सोचे हुए कार्यों में गति आएगी और आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज प्रिय से संबंधों में सुधार होगा। आज प्रेम के प्रस्ताव भी आपके लिए आने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में अति उत्साह ठीक नहीं है।
मकर राशि – आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।आज के दिन किये गये कार्य एवं मेहनत भविष्य में लाभ होगा।आज स्वयं को धार्मिक कार्यों में संलग्न रखेंगे।दिन का मिला-जुला असर रहेगा।
कुम्भ राशि – आज आपने जीवन में बदलाव करें जिम्मेदारियों को समझें। कार्यों को सोंच समझ कर करें।अपने मन की बातों एवं भावनाओं को अपने परिवार में व्यक्त करें लाभ होगा।दिन अनुकूल है।
मीन राशि – आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको सहायता मिलने की संभावना है।आज यात्रा में सावधानी बरतें। परिवार एवं मित्रों से विवाद हो सकता है।अनैतिक और गैर कानूनी कार्यों से दूरी बनाए हानि संभव है।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply