Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- लोग घरों में लगा रहे मास्क, दो दिन के लिए लॉकडाउन लगा देंदिल्ली में प्रदूषण का कहर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- लोग घरों में लगा रहे मास्क, दो दिन के लिए लॉकडाउन लगा देंदिल्ली में प्रदूषण का कहर

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि नाराज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र सरकार को खरी खोटी सुनाते हुए दिल्ली में लॉकडाउन (Lockdown in Delhi) की बात तक कह दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि लोग घरों में भी मास्क लगा रहे हैं। इससे बेहतर है कि दो तीन तक के लिए लॉकडाउन लगा देना चाहिए।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजनीति और सरकार से इतर केंद्र सरकार को सोचने की ज़रूरत है। कुछ ऐसा होना चाहिए कि दो तीन दिन में राहत महसूस हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। तुरंत ही इसे लेकर इमरजेंसी डिसीजन होना चाहिए। कोई तात्कालिक कदम उठाया जाये। आगे के लिए क्या कदम उठाया जाना चाहिए, ये हम बाद में देखेंगे। फिलहाल इसका समाधान होना चाहिए।सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को भी फटकार लगाते हुए कहा कि वह किसानों को प्रदूषण ठहरा रही है जबकि ये प्रदूषण सिर्फ किसानों का किया हुआ नहीं है। वाहनों और पटाखों से फैले प्रदूषण को लेकर क्या किया गया? बता दें कि अब सुप्रीम कोर्ट प्रदूषण को लेकर सुनवाई सोमवार को करेगा। केंद्र और सभी राज्यों से प्रदूषण रोकने के लिए उठाये गए क़दमों के बारे में जानकारी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *