फटाफट आज के टॉप मुख्य 20 खबरें
1.लखनऊ-गोरखपुर हाईवे 56 घंटे के लिए बंद, इन बदले रूटों से आप कर सकेंगे यात्रा,अयोध्या में चौदहकोसी परिक्रमा को लेकर 11 नवंबर को शाम 4 बजे से 13 नवंबर की आधी रात तक लगभग 56 घंटे लखनऊ से बस्ती तक फोरलेन हाईवे सील रहेगा। इसके चलते लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, रायबरेली, गोंडा व बहराइच रूटों पर डायवर्जन का फैसला लिया गया है।
2.RitaBahuguna Joshi: प्रयागराज नगर निगम में अपनी तस्वीर न देखकर भड़की बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी, वीडियो वायरल
3.जिन्होंने संघर्ष किया, उन्हें मौका मिलना चाहिए’, सोनिया गांधी तक अपनी बात पहुंचाने में कामयाब रहे पायलट
4.संयोग या प्रयोगः पीएम मोदी करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ, अखिलेश दौड़ाएंगे रथ
5.Voter Survey: योगी, अखिलेश या प्रियंका? जानें किसे मुख्यमंत्री की गद्दी सौंपना चाहती है यूपी की जनता,सर्वे के मुताबिक नवंबर में 41.4 प्रतिशत लोग योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं. जबकि सपा सुप्रीमो अखिलेश 31.7 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं. मायावती को 15.6 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं. प्रियंका गांधी को 4.9 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया. जयंत चौधरी को 2.2 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं. जबकि 4.4 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि इनमें से नहीं बल्कि कोई और यूपी की कमान संभाले.
6.3 लाख सैनिकों वाली अफगान फौज चंद हजार तालिबानियों से कैसे हारी? आखिर खुल गयाराज,अफगानिस्तान के वित्त मंत्री रहे खालिद पायेंडा ने बताया है कि आखिर तीन लाख से ज्यादा सैनिकों वाली अफगान सेना चंद हजार तालिबानों से कैसे हार गई. उन्होंने इस हार के लिए भ्रष्ट सैन्य अधिकारियों को दोषी बताया है. पायेंडा का दावा है कि जितनी बड़ी सेना बताई जा रही थी, असल में उतने सैनिक थे ही नहीं.
7.चंदा मामा के पास है इतनी ज्यादा ऑक्सीजन, 1 लाख सालों तक जिंदा रह सकेंगे 8 अरब लोग
8.वाराणसी में ठंडी हवाओं का असर, पारा 12 डिग्री के करीब, गलन और कोहरे का असर जल्द
9.Gorakhpur Metro: गोरखपुर में तीन कार वाली चलेगी लाइट मेट्रो- दो कारिडोर में बनेंगे 27 स्टेशन
10.महंत नरेंद्र गिरि केस में आनंद गिरि को झटका : आवाज का नमूना लेने के लिए कोर्ट ने सीबीआई को दी अनुमति
11.GST में आने से पेट्रोल-डीजल पर और कम होगा टैक्स, अगले दो साल में EV का दाम घटकर होगा कम
नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार देश में बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है और अगले दो साल में इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम घटकर पेट्रोल वाहनों के बराबर हो जाएंगे।
12.CM योगी का भाषण सुन थर्राया बदमाश, जमानत लेने से इनकार; कोर्ट के सामने किया सरेंडर सीएम योगी आदित्यनाथ का डर बदमाशों में साफ नजर आ रहा है. हालही में सीएम योगी कैराना आए थे और बदमाशों को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि या तो बदमाश मारे जाएंगे या फिर वह स्वेच्छा से जेल का रास्ता देखें.
13.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम काे करेंगे लोकार्पित, आयोजित होगा मेगा इवेंट
14.वाराणसी में 14 नवंबर से कांग्रेस की महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा, मिशन यूपी 2022 को साधने के लिए सरकार को घेरेंगे
15.बनारस से शुरू हुई नई ट्रेन, रांची राजधानी और पश्चिम एक्सप्रेस के रूट व टाइम-टेबल में हुआ बदलाव
16.यूपी के दो मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ी, डिप्टी CM दिनेश शर्मा को जेड प्लस, ब्रजेश पाठक को जेड कैटेगरी
17.प्रतापगढ़ में सपा की सभा में बवाल,मंच पर ही मारपीट के बाद मची अफरातफरी, पूर्व मंत्री और टिकट दावेदारों मे मारपीट
18.उत्तर प्रदेशचुनाव प्रभारियों से बोले अमित शाह, स्थापना लक्ष्य के करीब पार्टी, 35 वर्ष तक भाजपा को करना है शासन
19.मेरठ में ओवैसी की सभा को पुलिस-प्रशासन ने नहीं दी इजाजत, तैयारियां रुकवाईं, थाने में धरने पर बैठे एआईएमआईएम नेता
20.लखनऊऐशबाग में घर के बाहर खड़े युवक को मारी, गोलीऐशबाग कोयला मंड़ी में शुक्रवार रात घर के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग कर बदमाश भाग निकले। घनी बस्ती में देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया











Leave a Reply