आज का पंचांग एवं राशिफल
13 नवम्बर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – तिथि नवमी दिन – 09:40 मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – शतभिषा रात्रि – 07:45 मि. तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद।
योग – ध्रुव दिन – 08:29 मि. तक उपरांत व्याघात।
पंचक – दूसरा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुंभ ।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 09:00 मि. से 10:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:39 मि.।
सूर्यास्त – 05:29 मि.।
व्रत – अक्षय नवमी।
पर्व – अक्षय नवमी।
आज विषेश – अक्षय नवमी,आंवला वृक्ष पूजन एवं आंवला वृक्ष के नीचे सपरिवार भोजन,रत्न दक्षिणा आदि सहित कुष्मांड (सफेद कुम्हड़ा) दान,जगद्धात्री पूजन, अयोध्या मथुरा परिक्रमा।
कल- बाल दिवस, नेहरू जयंती।
मेष राशि – आज अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आने वाले एक-दो दिनों में यात्रा होने के योग हैं। करियर या परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला भी आप ले सकते हैं। पैसों के मामलों में सिर्फ वही कहें और करें, जिसके लिए आपका मन राजी हो। सेहत पहले से ठीक भी रहेगी।
वृष राशि – आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। पैसों के लिहाज से समय अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा। आपको मदद मिलेगी और काम समय पर पूरे हो जाएंगे। समय भी आराम से बीतेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है।
मिथुन राशि – आज बड़ा काम पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। नए मौकों का फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आमतौर पर लोग आपकी बात सुनेंगे भी और मानेंगे भी। समय बिताने का कोई नया तरीका दिमाग में आएगा। सेहत पर ध्यान दें। कोई नया काम करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।
कर्क राशि – आज परिस्थितियों और महत्वाकांक्षाओं के साथ तालमेल बैठ जाएगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। करियर से जुड़ी नई प्लानिंग हो सकती है। पैसों के मामले में कुछ फैसलों पर मन मार कर राजी होना पड़ सकता है। समाज में अच्छी इमेज बनेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। कोई मांगलिक काम भी पूरा होगा। आप सही दिशा में सही फैसले लेंगे।
सिंह राशि – आज नए लोगों से भी मीटिंग हो सकती है। नए-पुराने और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। जो आने वाले दिनों में आपके लिए कारगर साबित होगी। थोड़ा पैसा भविष्य के लिए बचाने की बात मन में आ सकती है और यह ठीक भी रहेगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। स्टूडेंट्स आत्मविश्वास बनाए रखें।
कन्या राशि – आज जिस काम से आपको उम्मीदें थीं, उसका नतीजा अच्छा रहेगा। आज की गई कोशिशों का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। कोई संवेदनशील जानकारी भी आपको मिल सकती है। आमतौर पर आपका कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा। कुछ समस्याओं का समाधान अचानक मिल सकता है और स्थितियां आपके अनुरूप रहेगी। आज आप उन मामलों पर ध्यान दें, जिनसे आपको प्रसन्नता मिलती हो।
तुला राशि – आज सिर्फ एकाग्रता के दम पर आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। लगातार यही ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य क्या है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बातचीत, यात्रा और शिक्षा के मामले आपके लिए खास रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति के साथ रिश्ते सुधर जाएंगे। भविष्य को लेकर जो आशंका है, उस पर अपने दोस्तों से बात करें। कोई समाधान भी आज आपको मिल सकता है।
वृश्चिक राशि – आज निवेश का कोई ऐसा ऑफर आपको मिल सकता है जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। ऑफिस में एक्स्ट्रा वेतन के लिए एक्स्ट्रा काम भी करेंगे। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। कुछ लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। किसी अनजाने सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। पैसों से जुड़ा आपने जो फैसला लिया था उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। कोई बड़ा फैसला भी लेना पड़ सकता है।
धनु राशि – आज के दिन आपको जो अवसर मिले, उनके लिए खुद को भी तैयार रखें। आपकी महत्वाकांक्षाएं आज चरम पर हो सकती है। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश भी करेंगे। कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। सलाह देने में संकोच न करें। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा।
मकर राशि – आज पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद कर सकते हैं। उधार पैसों के लेन-देन में परेशानी नहीं होगी। आपके सामने कामकाज कुछ ज्यादा हो सकते हैं। आप व्यस्त रहेंगे और कुछ काम समय पर पूरे कर लेंगे। इसमें किसी का कोई दोष नहीं होगा और थोड़े समय में सब ठीक भी हो जाएगा। धैर्य और संयम से रहें।
कुम्भ राशि – आज आप लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। दूसरों की जरूरतें आपको आसानी से समझ में आ जाएंगी। शाम को भाइयों और पड़ोसियों के साथ समय बीतेगा।
मीन राशि – आज खुद पर भरोसा करें तो आपकी कोशिशों में कमी नहीं रहेगी। सितारों का मिला-जुला असर आप पर हो सकता है। किसी सामूहिक गतिविधि की लीडरशिप करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार हो जाएगा। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश भी करेंगे।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply