नेत्र रोगों के प्रति लापरवाही न बरतें-रामसिंह
करछना।क्षेत्र के रामपुर स्थित जनहित अस्पताल परिसर में निःशुल्क नेत्र शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।इस दौरान प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.रामसिंह ने मरीजों का परीक्षण करते हुए कहा कि गांव के लोग प्रायःखेती किसानी और खेल खलिहान से जुड़े होते है।महिलाओं को भी घरेलू काम-काज में प्रदूषण का सामना करना पड़ता है।ऐसे में धूल मिट्टी गंदे पानी आदि के संपर्क में बने रहने से आंखों पर इसका असर पड़ता है।आंख में कोई भी समस्या होने पर लापरवाही न बरते और कुशल नेत्र चिकित्सक से परामर्श लेनी चाहिए।उनके साथ आये डॉ.शुभम ने भी कई नेत्र रोगियों की परीक्षण किया।शिविर में 130 मरीजों ने नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 24 मोतियाबिंद आपरेशन हेतु चयनित किए गये।बाकी सामान्य रोगियों को निःशुल्क दवा भी वितरित की गई।संयोजिका डॉ.व्यजंना पाण्डेय ने बताया कि बीते 22 वर्षो से जमुनापार महोत्सव के उपरांत प्रतिवर्ष जनहित अस्पताल द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उन्होने सभी डाक्टरों और परीक्षण कराने आये मरीजों के प्रति स्वागत आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर मिशन और महोत्सव के संयोजक डॉ.भगवत पाण्डेय,अतुल तिवारी,विजय पाल,मनोद द्धिवेदी,कमलेश पाण्डेय,सुनील प्रजापति,क्षमा तिवारी समेत अस्पताल कर्मी और बड़ी संख्या में मरीज मौजूद रहे।
नेत्र रोगों के प्रति लापरवाही न बरतें-रामसिंह












Leave a Reply