Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भाजपा में टिकट के दावेदारों ने चढ़ाया सियासी पारा, गोरखपुर की हर सीट का समीकरण

भाजपा में टिकट के दावेदारों ने चढ़ाया सियासी पारा, गोरखपुर की हर सीट का समीकरण

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा, जिले का सियासी पारा चढ़ता जा रहा। एक तरफ राजनीतिक दलों की जनता के बीच गतिविधियां बढ़ गई है तो दूसरी तरफ टिकट के दावेदारों के बीच रस्साकसी होती भी दिखने लगी है। सत्ताधारी दल भाजपा में इसे लेकर विशेष सरगर्मी है। जिले के एक विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी आठ विधानसभा क्षेत्र में टिकट दावेदारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपनी दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी है।
गोरखपुर में कट सकता है भाजपा के चार विधायकों का टिकट, नए लोगों को म‍िल सकता है मौका

पोस्टर-बैनर, इंटरनेट मीडिया और क्षेत्र में सक्रियता से तैयार कर रहे पक्ष में माहौल
दावेदार टिकट को लेकर न केवल पार्टी में अपना समीकरण बैठाने मे जुटे हैं बल्कि पोस्टर-बैनर और इंटरनेट मीडिया के मध्यम से क्षेत्र में भी अपना माहौल बना रहे हैं। कुछ ने तो जनता की बीच भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इनमें वर्तमान विधायक भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों और क्षेत्र के माहौल के मुताबिक हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के वर्तमान विधायक को लेकर चार से छह प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वह पार्टी के क्षेत्रीय नेतृत्व से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक अपनी-अपनी पहुंच के मुताबिक समीकरण बैठा रहे हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का 40 फीसद आरक्षण, गोरखपुर में जश्न में केवल छह महिलाएं पहुंचीं

दावेदारों में जिला पंचायत सदस्य और पार्टी पदाधिकारी भी शामिल
विधानसभावार टिकट के दावेदारों चर्चा करें। नगर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक के अलावा अब तक तीन और नेताओं की दावेदारी सामने आ रहा है। इनमें एक आरएसएस के पूर्व पदाधिकारी और एक भाजपा के वर्तमान पदाधिकारी शामिल हैं। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी दावेदार के तौर पर विधायक के अलावा तीन और दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें एक महंत और एक सांसद प्रतिनिधि का नाम विशेष चर्चा में है। सहजनवां व चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में इसे लेकर विशेष सरगर्मी है। सहजनवां में वर्तमान विधायक के अलावा एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, हाल में भाजपा में शामिल हुए एक पूर्व विधायक और भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने टिकट के लिए जोर लगा रखा है। यहां से कुल छह दावेदार सक्रिय हैं।
गोरखपुर में बढ़ गए 256 मतदेय स्थल, बनाने होंगे 22 नए केंद्र

हर व‍िधान सभा में कड़ी टक्‍कर
चिल्लूपार में टिकट पाने को लेकर कड़ा संघर्ष चल रहा है। इसमें एक पूर्व मंत्री, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, शिक्षा जगत से जुड़े पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता और एक जिला पंचायत सदस्य दावेदारी कर मैदान में सक्रिय हैं। चौरीचौरा विधानसभा में पार्टी भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख और वर्तमान विधायक की भी तगड़ी दावेदारी है। पिपराइच में विधायक के अलावा दो अन्य दावेदारों की सक्रियता चर्चा का विषय है। इनमें एक प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और दूसरे एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं। खजनी सुरक्षित सीट पर आधा दर्जन से अधिक लोग टिकट के लिए सक्रिय हैं, जिनमें आधा से अधिक बेलदार बिरादरी के हैं। इसकी वजह क्षेत्र में इनका लगभग 65 हजार वोट हैं। दावेदारों में वर्तमान विधायक भी हैं, बेलदार ही हैं। बांसगांव सुरक्षित सीट पर वर्तमान विधायक के अलाव फिलहाल हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े एक जिला पंचायत सदस्य का नाम सीधे तौर पर सामने आ रहा है। कैम्पियरगंज में वर्तमान विधायक के अलावा दो अन्य लोग टिकट के लिए दावेदारी करने की तैयारी में हैं।
अपने वर्ग को साधेंगे भाजपा के मोर्चा व प्रकोष्ठ, ​तय होगी पदाधिकारियों की जवाबदेही

कुछ एक को छोड़कर लगभग हर विधानसभा क्षेत्र से एक से अधिक दावेदारों के नाम सामने आए हैं लेकिन प्रत्याशी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी अपने स्तर पर आंतरिक सर्वे कराती है। किसकी दावेदारी धरातल पर कितनी पक्की है, यह तय होने के बाद ही टिकट का निर्धारण किया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *