नए पुल चौराहे पर है गड्ढों की भरमार , गड्ढा मुक्त अभियान को आइना दिखा रही सड़कें
नैनी | सरकार हर वर्ष सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के पीछे लाखों करोड़ों रुपए खर्च करती है , लेकिन फिर भी गड्ढा मुक्त सड़कें आज भी राहगीरों के लिए किसी सुनहरे ख्वाब से कम नहीं है | सड़कों के निर्माण कार्य में हो रहे गोलमाल का आलम यह होता है कि हर वर्ष बारिश के दौरान सड़कें जलमग्न हो जाती हैं जिस कारण गड्ढों की भरमार से अक्सर राहगीरों को दुर्घटना का सामना करना पड़ता है |
स्थानीय लोगों के मुताबिक जब से नए यमुना पुल से टोल टैक्स हटा है तब से उस रोड की सुध लेने वाला कोई भी अधिकारी या नेता नहीं है | यमुनापार क्षेत्र के विकास में हमेशा से ही कार्यरत रहे नए यमुना पुल को प्रयागराज शहर आने–जाने का प्रमुख माध्यम माना जाता है , इसी यमुना पुल से पूरे देश के मालवाहक वाहन , सवारी वाहन एवम हजारों लाखों लोग अपने निजी वाहन से गुजरते हैं | जिस तरह जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस समस्या की अनदेखी की जा रही है इससे यह स्पष्ट जाहिर होता है कि गड्ढा मुक्त सड़क अभियान मात्र कागजी कार्यवाही का हिस्सा है , वास्तविकता में इस अभियान का कोई मोल नहीं |
खराब एवं गड्ढा युक्त रोड होने के कारण अक्सर लोग वहां दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं परंतु क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं ?












Leave a Reply