आज का पंचांग एवं राशिफल
09 नवम्बर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – तिथि पंचमी दिन – 04:07 मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा रात्रि – 10:58 मि. तक उपरांत उत्तराषाढा।
योग – धृति सायं -06:26 मि. तक उपरांत शूल।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – दिन – 07:31 मि.से सायं – 06:20 मि. तक पाताल की है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – धनु रात्रि – 04:38 मि.उपरांत मकर।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – उत्तर में एवं पश्चिम में काल।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 03:00 मि. से 04:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:36 मि.।
सूर्यास्त – 05:32 मि.।
व्रत – सूर्यषष्ठी (डालाछठ) व्रत का दूसरा दिन, सौभाग्य पंचमी।
पर्व – सूर्यषष्ठी (डालाछठ)पर्व का दूसरा दिन, सौभाग्य पंचमी।
आज विषेश – सौभाग्य पंचमी,पांडव पंचमी,जैनियों का ज्ञान पंचमी, सूर्य षष्ठी (डाला छठ) व्रत का दूसरा दिन।
कल- सूर्य षष्ठी (डाला छठ),प्रतिहार षष्ठी,स्कंद षष्ठी, सायंकाल सूर्य अर्घ्य दान, अरुणोदय में दूसरा अर्घ्य दान।
मेष राशि – आज का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन का खर्च भी करना पड़ेगा। नए मित्रों से पहचान भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेगी। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा और आनंद में वृद्धि होगी। घर से दूर रहने वाले संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
वृष राशि – आज का दिन शुभ फलदायी है, विशेषकर व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती का भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी।
मिथुन राशि – आप का दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा, मानसिक रूप से व्यग्रता और शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और सहकर्मचारी का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है।
कर्क राशि – मन में नकारात्मकता छाई रहने से दिनभर शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। क्रोध पर भी आज संयम रखें। खर्च अधिक रहेगा। परिजनों के बीच में घर्षण न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे।
सिंह राशि – आज पति-पत्नी के बीच अनबन होने से दांपत्य जीवन में क्लेश हो सकता है। आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगड़े इसका ध्यान रखें। सांसारिक तथा अन्य प्रश्नों के कारण भी आप का मन उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखें।
कन्या राशि – आज व्यवसायिक क्षेत्र में यश प्राप्त होने की संभावना अधिक है। सहकर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
तुला राशि – वैचारिक रूप से वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बना रहेगा। चर्चा-विचारणा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढना होगा।
वृश्चिक राशि – स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी, शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा।
धनु राशि – आज प्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे, शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा।
मकर राशि – आज का दिन मिश्र फलदायी है, परिजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता शांति देगी।
कुंभ राशि – आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी है, परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे।
मीन राशि – आज के दिन कोर्ट-कचहरी या स्थावर संपत्ति की झंझट में न पड़े, आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य संभालें। स्वजनों के वियोग का प्रसंग उपस्थित होगा। परिजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखें। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply