प्रतापपुर के गहरपुर खखैचा ग्राम में लगा सबसे बड़ा एवं ऊंचा भगवा ध्वज
प्रतापपुर के खखैचा ग्राम में गहरपुर के चौराहे पर पूरे विधानसभा क्षेत्र एवं पूरे ब्लाक में सबसे बड़ा एवं सबसे ऊंचा भगवा ध्वज लगाया गया।
यह उत्तम कार्य गांव के ही युवा प.आलोक द्विवेदी एवं दिलीप दुबे के सुझाव एवं अथक प्रयास से तथा गांव वालों के सहयोग से संपन्न हुआ।
साथ ही सब ने मिलकर दीपदान किया और गांव के ही समाजसेवी मूलचंद्र मिश्रा द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
सर्व सहमति से इस चौराहे का नामकरण भगवान श्री परशुराम चौराहा किया गया और उपस्थित जनसमूह को मिठाई बांटी गई आगे यहां इस चौराहे पर भगवान श्री परशुराम चौराहा आदर्श ग्राम गहरपुर खखैचा आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करता है लिखा हुआ बोर्ड भी लगाया जायेगा।
इस अवसर पर अखिलेश पांडेय,आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”,संदीप दुबे,विनय दुबे,सिद्धार्थ सिंह,आशुतोष तिवारी,विपिन मिश्र,गोलू सिंह,बालाजी मिश्र,अमन उपाध्याय,चंद्रशेखर दुबे,भास्कर दुबे,बबलू प्रजापति,रमेश भारतिया,टार्जन सिंह,यज्ञदत्त द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
प्रतापपुर के गहरपुर खखैचा ग्राम में लगा सबसे बड़ा एवं ऊंचा भगवा ध्वज












Leave a Reply