आज का पंचांग एवं राशिफल
06 नवम्बर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – द्वितीया रात्रि – 11:06 मि.तक उपरांत तृतिया।
नक्षत्र – अनुराधा रात्रि – 03:48 मि. तक उपरांत ज्येष्ठा।
योग – सौभाग्य प्रातः -6:50 मि. तक उपरांत शोभन।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मूल – ज्येष्ठा का रात्रि – 03:48 मि. से है।
चंद्र राशि – वृश्चिक।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाती रात्रि – 03:09 मि. तक उपरांत विशाखा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से 10:31 मि. तक।
सूर्योदय – 06:31 मि.।
सूर्यास्त – 05:29 मि.।
व्रत – भैया दूज।
पर्व – भैया दूज।
आज विषेश – भ्रातृ द्वितीया (भैया दूज),आज भाइयों को बहन के घर भोजन करना चाहिए तथा बहन को अपने सामर्थ्य अनुसार वस्त्र आदि देना चाहिए।
कल- विशेष कुछ नहीं।
मेष राशि – आज किसी नई सोच को लेकर आपके अन्दर नई शक्ति और उर्जा का संचार पूरे दिन रहेगा इस महत्व को समझें और लाभ उठाने से न चूकें।आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।धन लाभ का भी संयोग बन रहा है।
वृष राशि – आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा।अधूरे एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे व्यवसाय तथा नौकरी सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।बहुत दिनों से चली आ रहीं परेशानियां समाप्त होंगी।परन्तु नकारात्मक विचारों से सावधान रहें।
मिथुन राशि – आज के दिन भाग्य का साथ मिलने से सभी कार्य बनते जाएंगे आने वाली बाधाएं दूर होंगी।दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।आज का दिन दोस्तों व पारिवारिक जनों के साथ प्रसन्नता से बीतेगा।किसी अतिथि का भी आगमन हो सकता है।
कर्क राशि – आज के दिन वाहन से सावधान रहें चोट चपेट की संभावना है।स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें। बिना सोचे-समझे आज कोई भी कार्य न करें नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।झगड़े-झंझट से दूर रहें इसी में समझदारी है।
सिंह राशि आज आपको प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा उसकी राय पर ध्यान देने से अच्छा होगा। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक लोग भी आपकी मदद के लिए खड़े रहेंगे।पहले से नाराज चल रहे मित्रों और रिश्तेदारों से भी संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या राशि आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे इनकी आलोचना के प्रति ध्यान न दें।आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा।शिक्षा संबंधी प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी।आज यात्रा में लाभ की संभावना है।मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि – आज आपके मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।संतान से सुख की प्राप्ति होगी और यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं।दोस्तों और रिश्तेदारों के के साथ समय अच्छा बीतेगा।आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।
वृश्चिक राशि – आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक हो सकती है। क्रोध और आवेश से बचें तथा वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति बन रही है।वाहन का प्रयोग सावधानी से करें अन्यथा चोट लग सकती है।आज किसी को भी रुपये-पैसे उधार न दें।
धनु राशि – आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी।कार्य पूर्ण होंगे।आज का दिन शुभ है।धन निवेश के बारे में भी आज आप कुछ योजना बना सकते हैं।लाभ होने का संयोग बन रहा है।
मकर राशि – आज धन लाभ के संयोग बन रहे हैं रुका हुआ धन मिलेगा।आज कोई नया कार्य प्रारंभ करना लाभदायक रहेगा।आज का दिन अच्छा है इसलिए मौके का लाभ उठाकर आगे बढ़ें। विद्यार्थी,नौकरीपेशा और व्यापारी जनों के लिए आज का दिन शुभ कारक है।
कुंभ राशि – आज का दिन शुभ है सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा।आज चित्त में प्रसन्नता रहेगी।मानसिक भार हल्का रहेगा।किसी श्रेष्ठ व्यक्ति की सहायता से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी जो कि आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी।
मीन राशि – आज दिन अच्छा नहीं है आज धन अपव्यय हो सकता है।किसी को भी उधार न दें धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।आज संभव हो तो यात्रा करने से बचें।मानसिक तनाव रहेगा।दूसरों के मामले में पड़ने से अच्छा है आप अपने काम में मन लगाएं।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply