Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आजमगढ़.जरूरत मंदों को पुलिस ने दीपावली पर दिया उपहार

आजमगढ़.जरूरत मंदों को पुलिस ने दीपावली पर दिया उपहार

पुलिस की ओर से दीपावली पर गरीब परिवारों व बच्चों को मिठाई मोमबत्ती आदि उपहार वितरित किया गय। प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों अनाथ बच्चे व गरीब परिवार संसाधन के अभाव में दिपावली त्योहार अच्छे से नहीं मना पाते है। त्योहार के समय गरीब परिवारों में मिष्ठान, मोमबत्ती , दीया आदि समान खरीदने के लिए पैसे न होने पर वह त्योहार अच्छे नही मना पाता है। पुलिस की ओर से सकरात्मक पहल की गई। जरूरत मंद परिवारों में मिठाई, मोमबत्ती आदि उपहार वितरीत किया गया।दीदारगंज संवाददाता के अनुसार थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के पुष्पनगर बाजार स्थित गरीब असहाय महिला के घर हमराहियों संग पहुंच कर दीपावली की खुशियां बांटी। महिला को अंगवस्त्रम, मिष्ठान्न, फल, मोमबत्ती, अगरबत्ती, माचिस एवं नकद धनराशि देकर मदद की। महिला पुरानी बाजार पुष्पनगर में अपने टूटे फूटे मकान में तनहाई की जिंदगी जीने को विवश है । लगभग चालीस वर्ष पहले महिला की शादी निजामाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के चंद दिनों बाद ही किसी बात को लेकर पति से सम्बंध विच्छेद हो गया। महिला माता-पिता के साथ रहने लगी माता-पिता की मृत्यु के बाद वह अकेली है। सराकारी सुविधाओं आवास, शौचालय आदि से से वह वंचित है।
इस अवसर पर एसआई अवधेष कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, रामबाबू निषाद, प्रिया श्रीवास्तव, सुमन सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *