Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रतापपुर खखैचा में सनातन धर्म की जागरूकता के लिए हुई बैठक

प्रतापपुर खखैचा में सनातन धर्म की जागरूकता के लिए हुई बैठक

आज प्रतापपुर के ग्राम पंचायत खखैचा में मां भगवती वैदिक शिक्षण शोध जनसेवा संस्थान के तत्वावधान में सनातन धर्म की जागरूकता के लिए धर्म सभा आयोजित की गई। जिसमें संस्था के द्वारा पूर्व में दिए गए सुझाव के विषय में सबको अवगत कराया गया।इस अवसर पर संस्था के महामंत्री आचार्य धीरज द्विवेदी याज्ञिक ने बताया कि जिस तरह पूरे विश्व में बच्चों में ये विश्वास पैदा किया गया कि क्रिसमस-डे पर सांता क्लॉज़ आता है और उपहार देता है। जिससे भारतीय बच्चे भी अछूते नहीं रहे।
उसी तरह हम सनातन धर्मावलंबी हिन्दूओं को मिलकर हमारे घरों में ये विश्वास दिलाने का अभियान चलाया जाय कि “दीपावली” सहित सभी त्योहारों की रात को त्योहारों से संबंधित देवता अर्थात् लक्ष्मी जी एवं भगवान जी हमारे घर आते हैं और हम सबको समृद्धि का आशीर्वाद देकर जाते हैं।इस पंच दिवसीय दिपावली पर्व से बच्चों को ये बताया जाए ये शिक्षा दी जाए समझाया जाए कि लक्ष्मी जी धन तेरस को एवं दीपावली की रात को हमारे घर आएंगी और उनके लिए कुछ धन, मिठाई और खिलौने छोड़कर जाएंगी।और जब वह सुबह उठें तो उन्हे अपने बिस्तर के निकट भगवान एवं लक्ष्मी जी द्वारा छोड़े गए धन, मिठाई और खिलौने मिलें।तो विश्वास मानिए उनके उत्साह और प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। और ऐसा करने से किसी को कोई हानि भी नहीं होगी।अपितु हमारे सनातन धर्म के प्रति आने वाली पीढ़ीयों में आस्था बढ़ेगी।याद रखिए हमारे वेद, पुराण, शास्त्र हमारी कथाएं,हमारा धर्म हमारी आस्था पूरे विश्व में अनूठी है,अनेक रंगो से भरपूर हमारे विश्वास की डोर से हमारी संस्कृति बंधी है।हमारी संस्कृति जैसी किसी की भी कोई भी संस्कृति नही है।हमारे सनातनर धर्म जैसा कोई भी मत या मजहब नहीं है।हमारे धर्म,वेद,पुराण,शास्त्र,पर्व, संस्कृति एवं त्योहारों में वैज्ञानिकता है।परन्तु आतताइयों के अत्याचार से एवं स्वार्थी लोगों के कारण आज हम अपने संस्कृति एवं सभ्यता से दूर होते जा रहे हैं। पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं जो कि आगे चलकर हमारे लिए हानिकारक एवं घातक सिद्ध होगा।अभी भी समय है हम जागरुक हो अपने सनातन धर्म, संस्कृति, सभ्यता को जाने पहचाने एवं इसका संवर्धन करें तथा इसके विषय में आने वाली पीढ़ी को समझायें, बतायें, और बच्चों को संस्कारित करें।
इस धर्म सभा की अध्यक्षता कर रहे श्री केशव प्रसाद मिश्र जी ने दरिद्र निस्सारण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे गांव खखैचा में जो दरिद्र खदेड़ने की परंपरा देव उठनी एकादशी पर है उसे धर्म शास्त्रों के अनुसार दीपावली पर ही की जाय जिसका सभी उपस्थित लोगों ने अनुमोदन किया।समाजसेवी श्री विवेक उपाध्याय जी ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री ब्रह्मप्रसाद मिश्र (भुल्लन),श्री चंद्रशेखर दुबे, श्री त्रिभुवन दुबे,श्री राजेन्द्र दुबे, श्री अर्पित उपाध्याय,श्री बब्बन मिश्र,श्री ब्रह्मप्रसाद मिश्र,श्री राधेश्याम मिश्र,श्री शिवशंकर दुबे, प.के.एल. शास्त्री,प.संगम तिवारी,श्री अभिनव द्विवेदी,श्री विनीत मिश्र,श्री दीलीप दुबे,श्री अभिषेक उपाध्याय,श्री शिवकुमार गुप्ता(कोटेदार)श्री उमाशंकर विन्द,श्री नाटे शर्मा,डा.विनोद विन्द,श्री कमलेश गुप्ता,श्री राजेन्द्र भारतिया आदि संभ्रांत जनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।ग्राम प्रधान श्री मिठाई लाल भारतिया के प्रतिनिधि श्री विवेक भारतिया सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *