प्रयागराजःखरीदारी में नहीं होगी दिक्कत, भरेंगे गड्ढे
प्रयागराज। त्योहारी सीजन में सड़कों के गड्ढे खरीदारों की राह में रोड़े नहीं बनेंगे। भीड़-भाड़ वाले बाजार में जगह-जगह गड्ढों को पीडब्ल्यूडी की ओर से भरा जाएगा। इसके लिए बाजारों में रात के समय विशेष तौर पर अभियान शुरू किया गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, शहर की मुख्य बाजार जिनकी सड़कें विभाग के अंतर्गत आती है, वहां गड्ढों को अभियान चलाकर विशेष तौर पर भरा जाएगा। इसके लिए जूनियर इंजीनियर की अगुवाई में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। विभाग द्वारा इनकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है











Leave a Reply