Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भतीजे से शिवपाल ने जताया हक, कहा- सपा को आगे बढ़ाने में नेताजी का 75 तो मेरा भी 25 % योगदान

भतीजे से शिवपाल ने जताया हक, कहा- सपा को आगे बढ़ाने में नेताजी का 75 तो मेरा भी 25 % योगदान

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ‘सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा’ निकाल रहे हैं.  शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे शिवपाल ने एक बार फिर भाजपा को सत्ता से हटाने और समान विचारधारा वाली पार्टियों के एक साथ आने की बात दोहराई. साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन करना उनकी पहली प्राथमिकता है. सपा से गठबंधन पहली प्राथमिकता
शिवपाल ने बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ आने की अपील की. उन्होंने कहा कि सपा से गठबंधन उनकी पहली प्राथमिकता है. शिवपाल ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका भी योगदान है। नेताजी का 75% योगदान है तो 25% उनका भी है इसीलिए अखिलेश यादव उनका 25 फीसदी हक उन्हें वापस करें तो वह वापसी के लिए तैयार हैं।भाजपा पर साधा निशाना 
शिवपाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में अपराध बढ रहा है, कानून का राज नहीं है। सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार किसानों की बात सुनने की बजाय उनपर लाठीचार्ज कराती है, उन्हें वाहनों से कुचला जाता है। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों और गरीब सवर्णों के लिए निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *