Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अमिताभ बच्चन के नाम हुई एक और उप​लब्धि, खुद बिग बी को नहीं हो रहा यकीन

अमिताभ बच्चन के नाम हुई एक और उप​लब्धि, खुद बिग बी को नहीं हो रहा यकीन

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के नाम सिक्किम में एक झरना का नाम रखा गया है। जब मेगास्टार को यह पतिा चला तो वह दंग रहे गए। अमिताभ ने हाल ही में एक तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से रीट्वीट की। ये तस्वीर अमिताभ बच्चन वॉटर फॉल्स की थी जिसे भीम नाला फॉल्स या भीमा फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है। ये तस्वीर एक यूजर ने ट्वीट की थी और कैप्शन में लिखा, ‘सिक्किम आऊं और उस जगह ना जाऊं जिसका नाम उस आदमी के नाम पर रखा गया है।’इस पर अमिताभ ने रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये सच नहीं हो सकता, झरने का नाम। अमिताभ इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थे कि क्या वाकई ऐसा झरना है जिसका नाम उनके नाम पर रखा गया है। तस्वीर शेयर करने वाले शख्स ने अमिताभ के ट्वीट पर जवाब दिया और लिखा, ‘यह पूरी तरह सच है सर। मैं अभी भी सिक्किम में हूं और इसे साबित कर सकती हूं।’ बता दें कि यह झरना लाचुंग में चुंगथक और युमथंग वैली के बीच मौजूद है। ये लाचुंग से करीब 14 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *