Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मुख्तार अंसारी को HC से झटका, एफआईआर रद्द करने की याचिका

मुख्तार अंसारी को HC से झटका, एफआईआर रद्द करने की याचिका

लखनऊ. निष्क्रान्त संपत्ति पर फर्जी दस्तावेजों से कब्ज़े की एफआईआर के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से झटका लगा है. मुख्तार अंसारी की एफआईआर रद्द करने की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. बता दें इस मामले में मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. मुख्तार की
दाखिल की जा चुकी है. मुख्तार की भूमिका पर अभी विवेचना चल रही है. आरोप है कि मुख्तार और उसके परिवार ने लखनऊ में फर्जी कागजात से निष्क्रान्त संपत्ति पर कब्जा किया और निर्माण कार्य कराया. मामले में लखनऊ प्रशासन की तरफ से पहले ही इस संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जा चुका है. बता दें इस मामले में मुख्तार अन्सारी व उनके लड़कों अब्बास व उमर पर एफआईआर दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *