Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पंजाब: हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज, सारी दवाएं-ऑपरेशन फ्री, मिलेगा हेल्थ कार्ड, केजरीवाल का मिशन पंजाब

पंजाब: हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज, सारी दवाएं-ऑपरेशन फ्री, मिलेगा हेल्थ कार्ड, केजरीवाल का मिशन पंजाब
लुधियानाः
आम आदमी पार्टी पंजाब के चुनाव के लिए पूरी तैयारी से मैदान में उतर गई है। मुफ्त बिजली के वादे के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की। 
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने मिशन पंजाब को आगे बढ़ाया। अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान गुरुवार को केजरीवाल ने लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस की और पंजाब के लोगों को छह गारंटी दी। केजरीवाल ने घोषणा की कि पंजाब में सभी को मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने गारंटी दी कि 

सारी दवाइयां और सभी टेस्ट समेत इलाज मुफ्त किया जाएगा।

हर व्यति को हेल्थ कार्ड देंगे जिसमें उसकी हर जानकरी दर्ज होगी। 

16000 मोहला क्लिनिक खोले जाएंगे। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक होगा।

सरकारी अस्पताल को ठीक किया जायगा। बड़े स्तर पर नए अस्पताल खोले जाएंगे

किसी का रोड एक्सीडेंट होने पर पूरा इलाज सरकार करवाएगी।

प्रेस क्लब हर शहर में बनाए जाएंगे

इससेपहले केजरीवाल ने पंजाब के सेहत सुविधाओं पर सवाल उठाया और कहा कि पंजाब में सरकारी हॉस्पिटल में इलाज नहीं और निजी में लूट होती है। दिल्ली में 7 साल पहले सरकार शुरू की तो बुरा हाल था। वहीं केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार आने पर हर शहर में प्रेस क्लब होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *