Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं डीआईजी/एस0एस0पी0 ने केन्द्रीय कारागार, नैनी का किया त्रैमासिक निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं डीआईजी/एस0एस0पी0 ने केन्द्रीय कारागार, नैनी का किया त्रैमासिक निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश श्री अमरजीत त्रिपाठी, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं डीआईजी/एस0एस0पी0 श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने गुरूवार को केन्द्रीय कारागार, नैनी का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बन्दी कैदियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए बैरक के अंदर जाकर कैदियों से बातचीत करते हुए पूछा कि किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। उन्होंने बैरक के अंदर साफ-सफाई, खाने के मीनू को भी देखा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 15 दिनों के अंदर ए0सी0एम0 आदि आकर निरंतर निरीक्षण करते रहेंगे। उन्होंने स्टाफ रजिस्टर तथा बीमारी की वजह से कितने बंदी अस्पताल में है, जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सीजेएम, एडीएम सिटी श्री मदन पाल, एस0पी0 यमुनापार सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *