Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

केदारनाथ:,हेली सेवा की बुकिंग शुरू-01 अक्तूबर से यात्रा,अब चॉपर से भी जा सकेंगे धाम

केदारनाथ:,हेली सेवा की बुकिंग शुरू-01 अक्तूबर से यात्रा,अब चॉपर से भी जा सकेंगे धाम

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने केदारनाथ धाम के लिए हेलीकाफ्टर सेवा की बुकिंग शुरु कर दी है। एक अक्तूबर से धाम के लिए हेली सेवा शुरू होंगी। कोविड के चलते गर्मियों के सीजन में बाधित रही चारधाम यात्रा अब फिर से शुरू हो गई है। इसी के साथ अब केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा भी शुरू होने जा रही है। नागरिक उड़्डयन विकास प्राधिकरण ने मंगलवार देर शाम जीएमवीएन के जरिए हेलीसेवा की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ कर दी है।
बुकिंग साइट पर सीटों की उपलब्धता के साथ ही किराया भी बताया जा रहा है। सभी ऑपरेटर पूर्व निर्धारित किराए पर ही सेवाएं देंगे। कुछ टिकट हेलीपैड पर काउंटर के जरिए भी खरीदे जा सकते हैं। इधर, उकाडा ने हेली सेवा शुरू करने से पहले डीजीसीए को भी निरीक्षण करने को बुलाया है। उकाडा की सीईओ स्वाति भदौरिया के मुताबिक एक अक्तूबर से हेली सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी
आने जाने का किराया
गुप्तकाशी        7750
फाटा              4720
सिरसी             4680  
यहां कराएं बुकिंग: https://heliservices.uk.gov

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *