Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

30 सितंबर 2021

सम्वत् – 2078।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण पक्ष।
ऋतु – शरद।
तिथि- नवमी सायं -06:24 मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र- पुनर्वसु रात्रि -11:15 मि. तक उपरांत पुष्य।
योग – परिघ – सायं – 05:49 मि. तक उपरांत शिव।
दिन – गुरुवार।
पंचक- नहीं है।
अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:34 – से 12:24 तक
चंद्र राशि – मिथुन दिन – 04:45 मि.तक उपरांत कर्क।
चंद्र नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि-11:15 मि. तक उपरांत पुष्य।
सूर्य नक्षत्र- हस्त।
सूर्य राशि – कंन्या ।
भद्रा- नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:40 मि. से 03:30 मि. तक।
दिशाशूल – दक्षिण में।
चंद्रोदय – रात्रि – 11:05 मि.
सूर्योदय – प्रातः – 06:05 मि.
सूर्यास्त – सायं – 05:55 मि.
पर्व – मातृ नवमी।

विशेष – नवमी श्राद्ध, सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि -11:15 तक उपरांत गुरु-पुष्य योग सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग ।

मेष राशि – अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि – अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि – बातें कम और काम ज्यादा करें कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

कर्क राशि – अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं संभल जाएं। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

सिंह राशि – आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।

कन्या राशि – आपकी मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

तुला राशि – आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

वृश्चिक राशि – नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता मिलेगी।

धनु राशि – अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें।अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मकर राशि – अपने राजनितिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐक्षिक स्थानांतरण न होने से खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।

कुम्भ राशि – अपने बलबूते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

मीन राशि – व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े राजनीतिज्ञों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें, अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *