Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बलबीर गिरी बने बाघंबरी मठ के महंत ,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी केउत्तराधिकारी

बलबीर गिरी बने बाघंबरी मठ के महंत ,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी केउत्तराधिकारी

प्रयागराज. अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी बलबीर गिरी बाघंबरी मठ के नए महंत होंगे। बलबीर गिरी सिर्फ बाघंबरी मठ के महंत ही नहीं प्रयागराज में संगम किनारे प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर के नए आचार्य भी होंगे। पांच अक्टूबर को अखाड़े के कार्यक्रम में बलबीर गिरी को बाघंबरी गद्दी मठ के अगले पीठाधीश्वर का दायित्व सौंपा जाएगा।महंत नरेंद्र गिरी की मौत के बाद उनकी आखिरी इच्छा का मान रखते हुए अखाड़ा कमिटी ने यह फैसला किया,
निरंजनी अखाड़े के महासचिव महंत रवींद्र पुरी ने इस फैसले पर कहा कि महाराज जी (नरेंद्र गिरि) ने अंतिम वसीयत में उनके उत्तराधिकारी के रूप में बलबीर गिरि का नाम दर्ज कराया था। उनके सुसाइड नोट और मौत से पहले रिकॉर्ड की एक वीडियो में यही अपनी आखिरी इच्छा बताई थी। इसलिए उनकी इच्छाओं का सम्मान करते हुए बलबीर गिरि को बाघंबरी मठ का अगला महंत बनाया जाएगा।

कई बार बदली थी महंत नरेंद्र गिरि ने अपनी वसीयत

महंत नरेंद्र गिरि ने सात जनवरी 2010 में वसीयत बनवाते हुए बलबीर गिरी को अपना उत्तराधिकारी नामित किया। उन्होंने 29 अगस्त 2011 को अपनी वसीयत में बदलाव करवाते हुए आनंद गिरि को वसीयत में अपना उत्तराधिकारी बना लिया।इसके बाद 4 जून 2020 को एक बार फिर महंत नरेंद्र गिरि ने वसीयत बदलवाते हुए फिर बलबीर गिरि को अपना उत्तराधिकारी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *