आज का राशिफल एवं पंचांग
28 सितंबर 2021
सम्वत् – 2078।
मास – आश्विन।
पक्ष – कृष्ण पक्ष।
ऋतु – शरद।
तिथि- सप्तमी दिन -03:05 मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र- मृगशिरा रात्रि -06:57 मि. तक उपरांत आद्रा।
योग – व्यतिपात – सायं – 05:19 मि. तक उपरांत वरीयान।
दिन – मंगलवार।
पंचक- नहीं है।
अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:34 – से 12:24 तक
चंद्र राशि – मिथुन।
चंद्र नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि-06:57 मि. तक उपरांत आद्रा।
सूर्य नक्षत्र- हस्त।
सूर्य राशि – कंन्या ।
भद्रा-दिन- नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से 04:31 मि. तक।
दिशाशूल – पश्चिम में।
चंद्रोदय – रात्रि – 10:40 मि.
सूर्योदय – प्रातः – 06:03 मि.
सूर्यास्त – सायं – 05:57 मि.
विशेष – सप्तमी श्राद्ध, महालक्ष्मी व्रत,पूजा,अनुष्ठान समाप्ति।
कल – दिनांक – 29/09/2021-दिन – बुधवार को – जीवत्पुत्रिका व्रत।
मेष राशि – आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमेन को बेहतर उन्नति मिलेगी।
वृष राशि – आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा।आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलाएगा।
मिथुन राशि – आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
कर्क राशि – आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। आज नकारात्मक सोच से बचना होगा। परिवार वालों के साथ किसी यात्रा का प्लान बनायेंगे। आज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डालेगी।
सिंह राशि – आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। सही योजना के तहत आप अपने जीवन में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी।
कन्या राशि – आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी।साथ ही तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे।आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे।व्यापार में लाभ होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कोई नया काम करने के लिए सोचेंगे।
तुला राशि – आज आप सपरिवार मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। परिवार का माहौल भी खुशनुमा बन रहेगा।आज कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा।आज अपने कार्यों को पूरा करने में बहुत बिजी रहेंगे। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
वृश्चिक राशि – आज कारोबारियों को धन लाभ होने की उम्मीद है। ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी। आज जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज किसी वजह से दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल जायेगा।आपको अपने सामान का ध्यान रखना चाहिए।
धनु राशि – आज बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी।आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन उत्साह से भरा रहेगा।
मकर राशि – आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने से आपको खुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे।
कुंभ राशि – आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा।किसी काम में सफलता मिलेगी।आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ अनुभव करेंगे।आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए।आपकी मेहनत रंग लाएगी।
मीन राशि – आज मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सुलझ जायेगी।व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply