Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2021 Updates : रिजल्ट जारी, राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट Direct Link से चेक करें
डीएलएड रिजल्ट 2021 predeled.com पर जारी कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा शिक्षा संकुल, जयपुर से शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने की। जनरल कोर्स में महेश पहले, रुद्रराम दूसरे और महेन्द्र तीसरे स्थान पर रहे। संस्कृत कैटेगरी में मुस्कान पहले, प्रियंका दूसरे और प्रभु नारायण तीसरे स्थान पर रहे। जनरल और संस्कृत कॉमन कैटेगरी में अभिषेक प्रजापति पहले, पुखराज दूसरे और सोलानी तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा का आयोजन राजस्थान सरकार के प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ( समन्वयक, प्री डी.एल.एड परीक्षा एवं पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर ) ने किया। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। परीक्षार्थी अपना परिणाम predeled.com पर चेक कर सकते हैं। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो साल के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होती है। परिणाम के बाद डीएलएड पाठ्यक्रम की करीब 23 हजार सीटों पर प्रवेश होगा।











Leave a Reply