Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Motihari Bihar News Live Updates: मोतिहारी में पलटी नाव, 22 लोग नदी में डूबे, बचाव कार्य जारी

Motihari Bihar News Live Updates: मोतिहारी में पलटी नाव, 22 लोग नदी में डूबे, बचाव कार्य जारी

मोतिहारी motihari नाव हादसा- जानकारी के मुताबिक एक छोटे से नाव पर सवार होकर सभी लोग मवेशियों के लिये घास काटने जा रहे थे कि इसी दौरान अचानक से नाव पलट गई. सिकरहना (बूढ़ी गंडक) नदी में यह भीषण हादसा हुआ जिसके बाद चीख पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि नाव पर 22 लोग सवार थे, जिसमे से अधिकांश महिलाएं शामिल हैं.

मोतिहारी Motihari नाव हादसा-प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव पर सवार सभी लोग गोढिया हराज गांव के बताये जाते हैं जो प्रतिदिन नाव पर सवार होकर नदी पार कर मवेशियों के लिए घास लाने जाते थे. प्रतिदिन की तरह रविवार को भी सभी छोटे से नाव पर सवार होकर घास काटने जा रहे थे कि इसी दौरान ये हादसा हो गया.

Motihari मोतिहारी नाव हादसा- घटना की सूचना मिलने पर शिकारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है, जबकि आस पड़ोस के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंचे है. स्थानीय गोताखोर और तैरने की कला जानने वाले लोग डूबे हुए लोगो की तलाश में लगे है. इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम के भी फिलहाल आने का इंतजार किया जा रहा है. 

Motihari मोतिहारी- एनडीआरएफ की टीम पहुंची गोढिया गांव. सिकरहना नदी में रेस्क्यू किया शुरू. डूबे लोगो और नाव की हो रही है तलाश. आज सुबह हुआ है नाव हादसा. 16 लोग अब भी है लापता. एक बच्ची के शव को ग्रामीणों ने किया था बरामद, .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *