UPSC CSE 2020 final Result
UPSC CSE 2020 final Result: रिजल्ट घोषित हुआ संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2020 फाइनल , जानिए यहाँ
UPSC CSE Final Result 2020: यूपीएससी सीएसई मेन 2020 फाइनल परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। शुभम कुमार टॉपर बने हैं। UPSC CSE Main 2020 Exam Final Result और चयन सूची का सीधा लिंक इस खबर में दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से देश की ब्यूरोक्रेसी में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।
UPSC CSE 2020 Final Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार कुल 761 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए रिकमन्ड किया गया है। देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शुभम कुमार (Roll No. 1519294) ने प्रथम स्थान हासिल किया है। शुभम ने एंथ्रोपोलॉजी वैकल्पिक विषय से परीक्षा दी थी। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा दी है।
संघ लोक सेवा आयोग, यानी UPSC ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 761 लोग चुने गए हैं। बिहार के शुभम कुमार (रोल नंबर 1519294) ने टॉप किया है। शुभम ने IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। टॉप 25 में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। वहीं, टॉप 10 में 5 महिलाओं ने जगह बनाई है। टॉप 10 कैंडिडेट की लिस्ट यहां देखें..
| रैंक | नाम |
| 1 | शुभम कुमार |
| 2 | जागृति अवस्थी |
| 3 | अंकिता जैन |
| 4 | यश जालुका |
| 5 | ममता यादव |
| 6 | मीरा के. |
| 7 | प्रवीण कुमार |
| 8 | जीवनी कार्तिक नागजीभाई |
| 9 | अपाला मिश्रा |
| 10 | सत्यम गांधी |
भोपाल में पढ़ीं जागृति अवस्थी को दूसरा और अंकिता जैन को तीसरा स्थान मिला है। इस साल परीक्षा पास करने वालों में 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं। जागृति ने भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
महिला अभ्यर्थियों में जागृति अवस्थी (Roll No. 0415262) टॉपर हैं, जबकि ओवरऑल में इन्हें सेकंड रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र को चुना था। जागृति ने एमएएनआईटी भोपाल से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटे की डिग्री हासिल की थी।
यूपीएससी की ओर जारी सूचना के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) का आयोजन जनवरी 2021 में किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अगस्त-सितंबर 2021 में पूरा किया गया है। साक्षात्कार के बाद चयन सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम आया है उनका रोलनंबर यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए डायरेक्ट लिक पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


Leave a Reply