Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उज्जैन में होटल के तीसरे फ्लोर से गिरी छात्रा,मौत

उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में स्थित होटल हाईलाइट की तीसरी मंजिल से 11वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। 15 साल की छात्रा 4 सितंबर से घर से प्रेमी के साथ भाग आई थी। वह अपने प्रेमी मेल्विंग जॉर्ज के साथ कमरे में रुकी थी। कमरे में प्रेमी के दोस्त भी मौजूद थे। पुलिस को कमरे से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इस मामले में होटल मालिक, प्रेमी और उसके दोस्त को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। पुलिस इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा करने की बात कह रही है।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। रविवार रात 11:48 बजे लड़की सड़क पर गिरती दिख रही है। लड़की बुधवारिया क्षेत्र में रहती थी। लड़की के पिता ने बताया कि घर के पास रहने वाला युवक मेल्विंग जॉर्ज मेरी बेटी को 4 सितंबर को ले गया था। इसकी सूचना हमने कोतवाली थाने में दी थी, लेकिन लड़के के माता-पिता ने घर आकर दोनों की शादी की बात कह कर हमें थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से रोक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *