Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बनारस में दिनदहाड़े हत्याः धारदार हथियार से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में सनसनी

IMG 20210911 063422

वाराणसी के नैपुरा (जलालपुर) गांव में शुक्रवार दोपहर मनोज यादव की किसी धारदार हथियार से कनपटी पर वार कर हत्या कर दी गई। कुर्सी पर बैठे युवक को दाहिने कनपटी पर वार कर मौत के घाट उतरा गया। फोरेंसिक टीम और जंसा पुलिस को मृतक की जेब से 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ। किसी करीबी पर ही हत्या को अंजाम देने का शक है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जंसा पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जंसा थाना अंतर्गत नैपुरा निवासी सपा नेता बृजेश मिश्रा की गांव में डेयरी है। भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली अंतर्गत गिरधपुर निवासी मनोज कुमार यादव (30 वर्ष) पिछले पांच साल से बृजेश की डेयरी पर रह रहा था। कोरोना काल में डेयरी बंद हो गई थी, फिर भी मनोज डेयरी पर उठता बैठता था और बृजेश मिश्रा का अन्य काम देखता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *