
बांदा। सदर विधायक की प्रकाश दिवेदी की राजनीतिक “मथानी” बांदा विधान सभा में तेजी से जनता के मन का मंथन कर रही है।पीएम मोदी एवं सीएम योगी जनहितकारी योजनाओं का मख्खन का स्वाद जन सुनवाई कार्यकमों में अपने भाषणों से चखाकर जनता जनार्दन का मन भाजपा के प्रति उत्साह से भर देते हैं।
भाजपा के प्रति एक लक्ष्य और एक विश्वास को लेकर चल रहे विधायक दिवेदी का गावों-गावों मेंजन सुनवाई और सभाओं का दौर रफ्ता-रफ्ता रफ्तार पकड़ता जा रहा हैं। भाजपा की नीतियो और क्षेत्र के विकास का यथार्थ चित्रण जब वह पेश करतें हैं तो वाह-वाही का वातावरण बन जाता हैं।
विधायक प्रकाश की राजनीतिक मथानी के मंथन से निकल रहा मख्खन !
विधायक दिवेदी समझाते हैं की बांदा क्षेत्र में विकास की जो “बहार” बही है,उस “बहार” का झोंका जिनको महसूस नहीं हुआ, उनको भी महसूस होगा। कोरोना महामारी काल में विकास योजनाओ पर भी विपरीत असर पड़ा। अब विकास की गति को क्रमशः जोर दिया जा रहा है। जिनको योजनाओं का लाभ नहीं मिला है,वह निराश न हों। विधायक दिवेदी समझाते हैं की “मायूस न हो इरादे न बदल, तकदीर कभी बदल सकती है” यह सुनते ही तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो जाती है।
विधायक प्रकाश की राजनीतिक मथानी के मंथन से निकल रहा मख्खन !
– नारा गूंज उठता है “जय प्रकाश, तय प्रकाश”
इसी क्रम में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ग्राम बरसडा बुजुर्ग, घुरौन्दा, सहेवा, कुरौली, जखनी आदि गाँव मे जाकर जन सुनवायी की। जनता के साथ विकास कार्यो के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजभवन उपाध्याय , महामन्त्री अमरमणि त्रिपाठी, सुधीर मिश्रा, गोलू शुक्ला, रितेश त्रिपाठी आदि साथ में थे।



Leave a Reply