Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

तालिबानी सोच रखने वाले देश के लिए खतरनाक- महंत नरेंद्र गिरि

तालिबानी सोच रखने वाले देश के लिए खतरनाक- महंत नरेंद्र गिरि

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने मंगलवार को तालिबानी सोच रखने वाले लोगों को देश के लिए खतरनाक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक समुदाय के लोग साजिश के तहत जनसंख्या बढ़ाने में लगे हैं। इस पर अंकुश लगना चाहिए। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि तालिबान का ताकतवर होना भारत के लिए शुभ संकेत नहीं है। नरेंद्र गिरि ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से अपील की कि वे तालिबानी सोच रखने वाले लोगों को समझाएं। उन्होंने कहा कि जहां माताओं-बहनों का सम्मान न हो, उन्हें काम करने की आजादी न हो, अपनी पसंद के कपड़े पहनने की छूट न हो, घर से बाहर निकलने न दिया जाए, ऐसे फरमान जारी करने वाले संगठन का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *