Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जौनपुर: सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व यूपी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव का निधन, अपने आवास पर ली अंतिम सांस

जौनपुर: सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व यूपी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव का निधन, अपने आवास पर ली अंतिम सांस

जनता पार्टी (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश श्रीवास्तव का बुधवार जौनपुर जिले में जज कॉलोनी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे लगभग 92 वर्ष के थे।
जौनपुर में बाबू जी के नाम से मशहूर ओमप्रकाश श्रीवास्तव वर्ष 1974 में कांग्रेस पार्टी से जौनपुर शहर के विधायक चुने गए थे। इसके पूर्व वे जौनपुर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के महामंत्री चुने गए थे। सरल स्वभाव के ओमप्रकाश श्रीवास्तव का सभी दलों के लोग बहुत सम्मान करते थे। 1988 में ये सदस्य विधान परिषद चुने गए और 1991 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में चिकित्सा शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री बने।आचार्य नरेंद्र देव जी के मार्गदर्शन में 1954 में चंद्रशेखर के साथ ये राजनीति में आए और इन्होंने अपने जीवन का ज्यादातर समय पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ बिताया था। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बहुत ही करीबी माने जाने वाले ओम प्रकाश श्रीवास्तव जनता पार्टी (एस) के प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *