काशी में भक्तो ने मनाया कृष्ण जन्माष्टमी।
अमला नगर हनुमान मंदिर में भजन,सोहर से भक्तिमय हुआ नगर।।
।
लहरतारा,वाराणसी। हनुमान मंदिर गेट न 4 पर श्री श्री रुद्र शंकर देवी जागरण ग्रुप के आर्गन कलाकार रजनी कात उपाध्याय, ने अपने सुरो से भक्तो का मन मोह लिया, वहीं हारमोनियम पर छोटे काका, तबले पर जनक जी ढोल पर शिव लखन जी, व गायक कलाकार सुरेन्द्र विश्वकर्मा जी ने अपने भजनों से सभी को सराबोर कर दिया। कान्हा तेरी कृपा से सब काम हो रहा है,इस गीत पर सभी भक्तो ने खूब ठुमके लगाए। मंदिर के सेवक राम लखन श्री माली उर्फ गोल्डी,साथी योगेश ने सभी कलाकारों को माल्यार्पण कर स्वागत किया,मंदिर के ब्यावस्थपक शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने सभी का अभिवादन किया।,कार्यक्रम का कुशल संचालक राज्यपाल पुरस्कृत साहित्यकार सन्तोष त्रिपाठी संत जी ने भगवान कृष्ण की महिमा का बखान करते हुए किया। मनोज सेठ, मनीष शुक्ला सहित सैकड़ों भक्तो ने जन्मोत्सव का आनंद लिया।अंत में सभी भक्तो को लड्डू,पूरी शब्जी का प्रसाद वितरण किया गया।












Leave a Reply