रीवा के बैजनाथ गांव की सरपंच सुधा सिंह के घर लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी की है। चार टीमों ने महिला सरपंच के चार ठिकानों पर मंगलवार एक साथ कार्रवाई की। टीम अभी सर्चिंग कर रही है। अब तक 10 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। चारों ठिकानों से 30 गाड़ियां मिली हैं। दो क्रशर प्लांट भी सरपंच के नाम पर है।सुधा सिंह 2015 में सरपंच बनी थी। लोकायुक्त को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। अब तक की कार्रवाई में महिला सरपंच के अब तक 2 आवास होने का पता चला है। बैजनाथ गांव में 1 एकड़ क्षेत्र में आलीशान बंगला बना है। इसमें स्वीमिंग पूल भी है। लोकायुक्त की टीम यह सब देख दंग रह गई। दूसरा घर गोड़हर स्थित शारदापुरम में है।
सरपंच के नाम पर 2 क्रशर प्लांट भी हैं। यहां भी जांच चल रही है। अब तक 30 वाहन भी मिले हैं। इनमें JCB, चैन माउंटेन मशीन, फोर व्हीलर आदि शामिल हैं। लगभग 10 करोड़ की प्रॉपर्टी अभी तक सामने आ की
है।लोकायुक्त SP राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 4ठिकानों पर अलग-अलग टीम कार्रवाई कर रही है । प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई देरतक चल सकती है।


Leave a Reply