Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तराखंड में तबाही: उत्तराखंड की राजधानी में देर रात देहरादून में फटा बादल, घरों में घुसा पानी, पत्थर और मलबा

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के संतला देवी क्षेत्र में मंगलवार रात बादलों ने तबाही ला दी। यहां बादल फटने से बर्बादी का मंजर पसर गया। मंगलवार को दिनभर देहरादून में बारिश का दौर चल रहा था जो देर रात तक जारी रहा। बुधवार की सुबह भी देहरादून में तड़के बारिश हुई। फिलहाल हल्की बूंदाबांदी जारी है और बादल छाए हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक संतला देवी क्षेत्र के खाबड़वाला में मंगलवार रात बादल फटने से घरों में कई फुट मलबा और कीचड़ भर गया। हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर, शहर में लगातार हो रही बारिश से रिस्पना और बिंदाल नदियां उफान पर आ गई। इससे दोनों नदियों के किनारे सैकड़ों घरों में पानी भर गया। साथ ही कई मकानों को खतरा भी पैदा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *