Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तराखंड में ग्रामीण डाकसेवकों के पदों के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड में हल्द्वानी डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रदेश में 581 पदों पर नियुक्ति होगी। कुमाऊं में 288 पदों पर तैनाती होगी। तैनाती शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के रूप में इनकी तैनाती की जाएगी। अभ्यर्थियों को डाक विभाग की वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। भर्ती प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

सहायक डाक अधीक्षक जेएस बोरा ने बताया कि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ डाक मंडल में 108, अल्मोड़ा में 92 और नैनीताल में 88 पद भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर तक जारी रहेगी। सफल अभ्यर्थियों के चयन के बाद उन्हें ऑनलाइन ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। सहायक डाक अधीक्षक ने बताया कि चयन में नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 57, ओबीसी के लिए 78, अनुसूचित जाति के लिए 99 और अनुसूचित जनजाति के लिए 15 सीटें आरक्षित की गई हैं। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट indiapost.gov.in या appost.in/gdsonline के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *