Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने चिहिकरण के लिए उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन :

FB IMG 1626333005797

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपा । जिसमें उन्होंने मांग की है कि बाजपुर के आंदोलनकारियों को भी जल्द से जल्द चिन्हिकरण कर राज्य आंदोलनकारी का दर्जा प्रदान किया जाए ।

आंदोलनकारियों ने बताया की तीन 4 वर्ष पूर्व उपराज्यपाल खटीमा के द्वारा जिस प्रक्रिया के अनुसार 250 आंदोलनकारियों का चिन्हिकरण किया गया था उसी प्रक्रिया के अनुसार उन्होंने भी अपने अभिलेख उप जिलाधिकारी बाजपुर कार्यालय में जमा करवा दिए थे । कई बार संबंधित अधिकारी द्वारा राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हिकरण किया गय परंतु आज तक बाजपुर के आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका है ।

ज्ञापन देते वक्त मकसूद अहमद, जयपाल रावत, हरीश भट्ट , बहादुर भंडारी, नंदलाल और रमेश नाथ आदि मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *