Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

जंगली हाथी के द्वारा मारे गए वन गुर्जर को दिया गया 4 लाख रुपए मुआवजा :

IMG 20210713 WA0013

सात दिन पहले बननाखेड़ा बन रेंज में वन गुर्जर गुलाम नबी पर एक हाथी ने हमला कर दिया था जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी । आज मंगलवार को कैबिनेट मंत्री बंसीधर भगत स्वम मृतक के निवास पर पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने मृतक के परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की तथा उन्होंने बरगद का एक पौधा लगाकर वन गुर्जर को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री वंसीधर भगत ने बताया कि शासन की तरफ से मृतक के परिवार के लिए 4 लाख रुपए की राशि अधिकृत की गईं है। उन्होंने वन गुर्जर के परिवार को 1लाख 20 हजार रुपए राशि की पहली किस्त प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *