Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

संपत्ति कर से संबंधित सूचना – प्रमोद गुप्ता Nigam Parshad

Pramod Gupta

आप सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15 जुलाई 2021 को हमारे कार्यालय सी-9/24 यमुना विहार पर एक बार फिर से हाऊस टैक्स का कैम्प प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जा रहा है।

आपको विदित है कि दिनांक 1 जून 2021 से सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगातार हमारे कार्यालय से हाऊस टैक्स भरवाने में क्षेत्रवासियों की मदद की जा रही है।

दिनांक 15 जुलाई 2021 के पश्चात यह सुविधा आप क्षेत्रीय निगम कार्यालय केशव चौक शाहदरा से ही मिल पाएगी।

अतः आप सभी से अनुरोध है कि अपना हाऊस टैक्स 15 जुलाई तक हमारे कार्यालय तत्पश्चात निगम कार्यालय में जमा करवा लें।

आप सभी से अनुरोध है कि 15 प्रतिशत छूट के लिए अपना हाऊस टैक्स अवश्य जमा करवाएं।

अपने साथ पुरानी हाउस टैक्स की रसीद, आधार कार्ड, रजिस्ट्री की कॉपी, पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, paytm या एटीएम अवश्य साथ लाऐं।

बिना उपरोक्त कागजों के हाउस टैक्स नहीं भरा जाएगा।

नोट: अब हाउस ऑनलाइन भुगतान से ही किया जा सकता है।

हाउस टैक्स पहले आएं पहले भरवाएं के आधार पर भर जाएगा।

धन्यवाद

प्रमोद गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *